कल गगरेट के युवा विधायक चैतन्य शर्मा करेंगे बच्चों से राजनीतिक चर्चा..

युवा विधायक चैतन्य शर्मा

राजनीति में क़ानूनी दांवपेच, एवं युवा जोश में तालमेल एवं चुनौतियाँ विषय पर होगा संवाद…

आदित्य शर्मा.
जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित और एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत 21 मई को संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे आयोजित इस सत्र में हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के बाल दावेदारों से बतौर मुख्य अतिथि गगरेट के युवा विधायक चैतन्य शर्मा संवाद करेंगे. सत्र में “राजनीति में क़ानूनी दांवपेच, और युवा जोश में तालमेल एवं चुनौतियाँ” विषय पर चर्चा होगी.

 विधायक चैतन्य शर्मा जीवन परिचय-

गौरतलब है कि मुख्य अतिथि विधायक चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश के सबसे युवा विधायक है. इनका जन्म 5 जून 1994 में उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में हुआ था. इन्होंने अपनी स्नातक (विषय- अन्तराष्ट्रीय मामले) जॉर्ज वाशिंगटन विश्विद्यालय अमेरिका से की है साथ ही दिल्ली विश्विद्यालय से क़ानूनी शिक्षा ग्रहण की. युवाओं के लिए प्रेरणादायक, विधायक चैतन्य शर्मा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि है एवं यह इनका विधायक के तौर पर यह पहला कार्यकाल है. इस ही के साथ वह विधानसभा समिति “सामान्य विकास एवं ग्रामीण विकास” के सदस्य भी है.

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जाह्नवी शर्मा ने बताया कि इस संवाद सत्र का आयोजन बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत किया जा रहा है। इसी अभियान के चलते 12 जून को शिमला विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर एच.पी विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है। बता दें कि इस अभियान की सराहना करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे बच्चों की राजनीतिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। इन सत्रों में हिमाचल प्रदेश के सांसद, विधायक, मंत्री, एवं अधिकारी 18,000 से ज्यादा बच्चों से संवाद कर चुके है और इस कड़ी में अगला संवाद सत्र विधायक राम कुमार जी का 22 मई को होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *