“राजनीति में धनबल की कितनी ज़रूरत” विषय पर होगा संवाद…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. 22 मई, सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक श्री राम कुमार बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत आयोजित संवाद सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों से जुड़ेंगे. इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि “राजनीति में धनबल की कितनी ज़रूरत” विषय पर बाल विधायक दावेदारों से चर्चा करेंगे. इस अभियान में अब तक राजनीति और कला के क्षेत्रों से विभिन्न दिग्गज संवाद कर चुके है.
परिचय विधायक राम कुमार-
गौरतलब है कि विधायक राम कुमार हिमाचल प्रदेश के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि है. इनका जन्म 2 मार्च 1969 में सोलन के हरिपुर संदोली गाँव में हुआ था. मुख्य अतिथि ने लोक-प्रशासन में एम्.ए किया, और राजनीति से जुड़ गए. वह सामान्य निदेशक NSUI, यूथ कांग्रेस एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पद पर कार्यरत रह चुके है. इसी के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी को उपाध्यक्ष के तौर पर भी कार्य कर चुके है. हिमाचल के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रहे स्वर्गीय श्री लज्जा राम जी इनके पिता है. माननीय राम कुमार जी बतौर जिला प्रमुख भी कार्य कर चुके है और 2022 में सोलन के दून शेत्र से तीसरी बार विधायक बने है. विधानसभा सदस्य होने के साथ ही मुख्य संसदीय सचिव श्री राम कुमार जी किसानी, होटल, ट्रांसपोर्ट एवं रियल एस्टेट का व्यवसाय भी करते है.
बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में रजिस्ट्रेशन की तारीख!!!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 दिन बढ़ा दी गई है. अब बच्चे 15 मई की जगह 25 मई तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के लिए अपनी एंट्री भेज सकते है. डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि इस अभियान का आयोजन हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है. एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित इस अभियान के चलते 12 जून को शिमला में विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देश भर के 68 बच्चे शामिल होंगे और बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ मुखर करेंगे.
“बाल सत्र” की जानकारी-
इस ऐतिहासिक “बाल सत्र” में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अन्य विधायक गण मौजूद रहेंगे. बता दें कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में बच्चे शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री, वन मंत्री, बागवान मंत्री बन वह क्या करेंगे ये बता रहे है. इतना ही नहीं इस सत्र के बाद 23 मई को हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेताप्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर बच्चों से संवाद करेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

