जनता द्वारा किया जाएगा चुनाव…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. हिमाचल प्रदेश “बाल सत्र” की तैयारियां शुरू हो चुकी है, लगभग सभी दावेदारों ने अपने “घोषणा पत्र” डिजिटल बाल मेला पर रजिस्टर कर दिए है. जल्द बाल विधायकों का चुनाव किया जाएगा, और हिमाचल विधानसभा “बाल सत्र” को मिलेगा अपना मुख्यमंत्री. बाल-मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये 10 दावेदार शामिल है-
योगिता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खील
कृतिका, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खील
समायरा, एस.वी.एन हाई स्कूल बतवाड
श्रेया राणा, लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल, रक्कड़
सुमित शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खील
अंशुल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर
दिव्यांशी, राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला, थेमगारंग, किन्नौर
खुशबु शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बख्रोत
अंजलि, राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, चुराग
आर्यन ठाकुर. लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल, रक्कड़
गौरतलब है कि 8-17 वर्ष के इन बच्चों ने अपने घोषणा पत्र में वह मुख्य मंत्री बन क्या करेंगे ये बताया है.
बाल मुख्य मंत्री का चुनाव कैसे होगा?
अब इन बाल प्रत्याशियों में से कौन मुख्य-मंत्री बनेगा इसका दारोमदार जनता पर है. इन बच्चों की वीडियो डिजिटल बाल मेला के यु-ट्यूब चैनल पर लाइव है और जिस बच्चे की वीडियो को जनता ज्यादा प्यार देगी उस दावेदार के विधानसभा “बाल सत्र” में मुख्यमंत्री बनने के अवसर उतने ही प्रति शत बढ़ जाएंगे. ऐसे में जनता को अपने पसंदीदा प्रत्याशी की वीडियो पर लाइक करना होगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में 25 मई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है. इसके बाद “12 जून” को हिमाचल के इतिहास का पहला “विधासनभा बाल सत्र” का आयोजन होगा, इसके लिए बाल दावेदारों का चुनाव हमारे द्वारा गठित जजेस की टीम करेगी, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज पैनल में शामिल होंगे.
शिमला विधानसभा में आयोजित होने वाले इस सत्र का स्वर्णिम अवसर हिमाचल-प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को दिया है. “बाल श्रम निषेध दिवस” के दिन हो रहे इस “बाल सत्र” में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह भी बच्चों के बीच मौजूद रहेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

