सत्ता पक्ष – विपक्ष चुनाव …

कल करेंगे चयनित “बाल विधायक” दावेदारी पेश, जल्द होगा चुनाव…

आदित्य शर्मा.

शिमला. हिमाचल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हो रहे डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित, एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत 12 जून को विशेष विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष “बाल सत्र” में देश भर के 68 बच्चे बाल मुद्दों पर सरकार और समाज का ध्यानाकर्षण करते नज़र आयेंगे. इस सत्र की ख़ास बात यह होगी की सत्र में मौजूद बच्चे ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, नेताप्रतिपक्ष, उप-मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सदस्यों की भूमिका निभाएँगे.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन में आयोजित इस ऐतिहासिक “बाल सत्र” की तैयारियां जोर पर है. ऐसे में बच्चे आज अपने दल का चुनाव करेंगे, वह सत्ता पक्ष में रहना चाहतें या विपक्ष में या वह आजाद रह कर अपनी बात रखना चाहते है. इस प्रक्रिया के बाद अब कल हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के कैबिनेट के लिए सत्ता पक्ष के बच्चे अपनी दावेदारी पेश करेंगे. बचे हुए “बाल विधायक” 6 जून को दावेदारों के मैनिफेस्टो के आधार पर उनका चयन करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस “बाल सत्र” के मुख्यमंत्री, स्पीकर और नेता-प्रतिपक्ष का चुनाव 10 जून को किया जाएगा.

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि बाल सत्र का आयोजन “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर कराया जा रहा है. सत्र की अध्यक्षता एच.पी विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा की जाएगी. मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बच्चों का मनोबल बढ़ाएंगे. बच्चों द्वारा संचालित इस एक दिवसीय विधानसभा सत्र में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे. इस सत्र में हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, कैबिनेट मंत्री एवं समस्त विधानसभा सदस्य भी शिरकत करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *