क्या आप जानते हैं, कौन है ईवा भारद्वाज…..

12 जून को विधानसभा बाल सत्र में बनी थी विधायक

साक्षी ठाकुर

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. जिस में यह “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. किन्नौर के जिंदल विद्या मंदिर विद्यालय में पढ़ रही ईवा का चयन भी इस सत्र के लिए हुआ था. जिसमें वह विपक्ष के विधायक की भूमिका में नज़र आई थी.
ईवा ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने गृहमंत्री के लिए अपनी दावेदारी पेश की. उन्होंने बताया कि यदि -“मैं गृहमंत्री बनती हु तो मैं देश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों को बेहतर बनाने की पूर्ण कोशिश करुँगी”.

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए थे. इस सत्र की ख़ास बात यह थी कि बच्चे ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाते हुए एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन करते नज़र आए थे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *