कौन से सुझाव को मिलेगी सरकार की नीति में जगह, सी.एम् सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान…
आदित्य शर्मा.
आदित्य शर्मा.
जयपुर. हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वावधान में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र में हिमाचल के सी.एम् ने बड़ा ऐलान कर दिया. बाल सत्र में विधायी प्रक्रिया 324 के तहत बाल विधायक इक्शिता ने सरकार को सुझाव दिया की बच्चों में बढ़ते स्ट्रेस के चलते सरकार को विद्यालयों में 10 मिनट के लिए प्रार्थना के बाद योग या मैडिटेशन का प्रावधान लाना चाहिए. इस सुझाव की प्रशंसा करते हुए सी.एम् सुक्खू ने सदन में इसे शिक्षा नीति में शामिल करने का ऐलान किया.
नियम 324 के तहत कुल 21 सुझाव और मुद्दें पक्ष-विपक्ष द्वारा सरकार के सामने उठाये गए जिनमें-
सरकार द्वारा हेम्प की खेती को क़ानूनी करना, राजनीति में महिला सहभागिता को बढ़ावा देना, पर्यटन बढाने के लिए प्रयास, चिकित्सा में ऑनलाइन काउंसलिंग, शिक्षा का डिजिटलिकरण, नयी शिक्षा नीति, रंगमंच को पाठयक्रम में शामिल करना, इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, विशेष बच्चों के लिए आश्रम, बाल श्रम हेतु रोकथाम, रेश ड्राइविंग, बढ़ते हादसों के रोकथाम हेतु सुझाव, सड़क व्यवस्था को सही करने की मांग, लैंडस्लाइड के रोकथाम हेतु सुझाव शामिल है.
बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत हुए इस ऐतिहासिक बाल सत्र में 68 बच्चे बाल विधायक के रूप में शामिल हुए थे, जिनका चयन 1,108 बच्चों में से किया गया था. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विधानसभा भवन में आयोजित इस विशेष सत्र की अध्यक्षता स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की. इतना ही नहीं बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सत्र में शिरकत कर बच्चों का मनोबल बढाया. विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश भी इस सत्र में मौजूद रहे.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

