लोक निर्माण मंत्री रिज़ा शेख ने दिया उत्तर…
आदित्य शर्मा.
शिमला. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत 12 जून को हिमाचल प्रदेश ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. शिमला स्थित विधानसभा में हुए इस आयोजन में प्रश्नकाल की कार्यवाही समापन पर थी, जब आखिरी प्रश्न में विपक्ष ने प्रदेश में बढती पार्किंग समस्या पर प्रश्न खड़े किये. प्रश्न संख्या 10 के माध्यम से विपक्ष की सदस्य एवं शिमला से बाल विधायक निवेदिता जस्टा पूछा कि प्रदेश में बढ़ रहीं पार्किंग समस्या को ख़त्म करने या घटाने के लिए विभाग द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे है और उक्त विभाग के मंत्री से विवरण सदन की सभा पटल पर रखने की मांग की.
इसका प्रतिउत्तर सदन में प्रस्तुत माननीय बाल लोक परिवहन मंत्री एवं घुमारवीं से चयनित प्रत्याशी रिज़ा शेख़ द्वारा किया गया. सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पार्किंग की समस्या से निपटने हेतु पार्किंग सुविधा पहले से उपलब्ध हैं. साथ ही नयी इमारतों के निर्माण शहरी प्रशसन के बाई-लॉज़ के मुताबिक ही हो रहे है. इसमें उद्योग के लिए बनाई गई इमारतों में पार्किंग का निर्माण अनिवार्य है.
डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर और इस विशेष बाल सत्र की होस्ट प्रिया शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने कि वजह से पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है, साथ ही यहाँ साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती है. ऐसे में राज्य के नागरिकों को कई प्रकार की तकलीफों का सामना करना पड़ता है. पार्किंग समस्या के कारण शिमला जैसे मुख्य शहरों में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हुए इस बाल सत्र में 68 बाल विधायक शामिल हुए थे. इनमें से 58 बाल विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का मौका मिला था.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

