राज्य की सड़कों में गुड्डे नहीं गड्डों में सड़क- बाल विधायिका अक्षरा ठाकुर…

बाल विधायिका अक्षरा ठाकुर

प्रदेश में व्यापार से लेकर पर्यटकों को हो रही दिक्कतें…

आदित्य शर्मा.
शिमला. किसी भी क्षेत्र का विकास उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है, ऐसे में अगर सड़क ही सही नहीं होगी तो विकास की सोचना भी मूर्खता नहीं तो क्या है? और इस मुद्दे को उठाया रक्कड़ से बाल विधायक अक्षरा ठाकुर ने. हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के नियम 324 की कार्यवाही के तहत उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश पर्यटकों से अपनी आय करता है ऐसे में अगर सड़क व्यवस्था सही नहीं होगी तो कौन पर्यटक देवभूमि में आना चाहेगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि व्यापार करने से लेकर नागरिकों तक चिकित्सा पहुँचाने में सड़क मुख्य भूमिका निभाती है, ऐसे में सरकार को प्रदेश की सड़कों की हालत पर ध्यान देना चाहिए.

डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा जिन्होंने यह सत्र होस्ट भी किया था, उन्होंने बताया कि सदन में मौजूद सभी बच्चे 4 महीने चले अभियान बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत चुने गए है. यह अभियान डिजिटल बाल मेला की पहल है बच्चों की राजनीति में सहभागिता बढ़ाने के लिए. इतना ही नहीं अपने प्रदेश की भावी पीढ़ी के विचार सुनने व उनके मुद्दे जानने के लिए इस सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि इस सत्र में शिरकत की.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *