प्रतिभा को मिला मौका हिमाचल प्रदेश विधान सभा पहुंचने का….

Child MLA Pratibha Singh

12 जून आयोजित बाल सत्र में सरकार को दिया अहम सुझाव …

साक्षी ठाकुर.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए.  मनाली   के  जी एस एस एस में पढ़ रही प्रतिभा का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाई.

प्रतिभा ने नियम 324 के तहत सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि -” हमारे देश भारत ने 141 करोड़ लोगों के साथ विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. जो कुछ लोगों के लिए बड़े ही गर्व और सम्मान की बात होगी परन्तु शायद वे यह नहीं जानते यह भारत के विकास में सबसे बड़ा अवरोधक है. सभापति महोदय क्योंकि ज्यादा जनसंख्या मतलब ज्यादा संसाधनों का उपयोग, कम रोजगार की व्यवस्थाएं इत्यादि. ऐसे में क्या सरकार को कोई ऐसी नीति नहीं लानी चाहिए जिससे बढ़ रही जनसंख्या पर लगाम लगाई जा सके….”

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *