बाल सत्र में “बाल विधायक” बनी लाहौल स्पीति की सोनम।

बाल विधायिका सोनम

नियम 324 के तहत सरकार को दिया सुझाव 

साक्षी ठाकुर.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था,जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. लाहौल स्पीति के जी एस एस एसएस काजा विद्यालय में पढ़ रही सोनम का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था, जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाई .
सोनम ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर वह स्वास्थ्य मंत्री बनेंगी तो वह गावों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुचायेंगी साथ ही निजी अस्पतालों में ईलाज के खर्च को सरकार द्वारा निश्चित किया जाएगा .

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *