12 जून को 68 बाल विधायकों ने किया विधानसभा बाल सत्र का संचालन…
गर्वित शर्मा
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना.इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. ऊना के एस. वि. एम्. एस. जी. बी. एस. एस. एस. संतोखगढ़ के परमजीत ने इस “बाल सत्र” में “बाल पर्यारण मंत्री” के रूप में भाग लिया|
विपक्ष की सदस्य आस्था ने जब सरकार से पर्यावरण सम्बन्धी प्रश्न पूछे तो तो उनका जवाब देते हुए परमजीत ने कहा – “गत दो वर्ष में प्रदेश के जंगलों में 915 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है. जहाँ वर्ष 2019 में प्रदेश में 37,033 वर्ग किलोमीटर जंगल क्षेत्र था वहीं 2022 में यह क्षेत्र 37,948 वर्ग किलोमीटर तक पहुँच गया है.”
इसके बाद दूसरे प्रश्न का जवाब देते हुए परमजीत ने कहा – “ गत दो वर्षों में सरकार द्वारा जंगलों के बचाव हेतु जागरूकता अभियान, पौधारोपण अभियान के साथ ही जंगल आधारित कानूनों की पालना हेतु कड़े कदम उठाये गए है. सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं.”
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

