सेराज की आरजू ने लिया हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र में भाग

Child MLA Arju

12 जून को 68 बच्चों ने लिया था विशेष बाल सत्र में भाग …

गर्वित शर्मा 

जयपुर . 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना.इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. सेराज की सेराज वेल्ली मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालीचौक की आरजू शर्मा ने भी भाग लिया. आरजू ने इस सत्र में विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाते हुए सरकार को अहम् सुझाव दिया..

इस विशेष बाल सत्र में आरुजू ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा – “माननीय सभापति महोदय, मैं प्रक्रिया के नियम 324 के अंतर्गत सरकार को राज्य में बढ़ रहे हादसों एवं ट्रैफिक के संबंध में सुझाव देने के लिए इस सदन में प्रस्तुत हुई हूँ. माननीय सभापति महोदय हमारे राज्य में रोज़ तीन व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गवाते है. यह मैं नहीं कह रही हूँ यह इस अखबार की प्रत्ति कहती है और यही नहीं अन्य हर अखबार में रोज़ आप हादसों की खबर पढ़ सकते है. ऐसे में सरकार को हादसे कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की ज़रूरत है. मेरा सरकार से निवेदन है कि सड़क दुर्घटना कम करने के लिए हमें हमारे राज्य के हाइवेज पर क्रेश बैरियर लगवाने चाहिए. रात में रोड लाइट न होने के चलते भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है, इसलिए सोलर पॉवर युक्त रोड लाइट के प्रावधान हेतु भी राज्य सरकार को कार्य करना चाहिए. माननीय महोदय अब बात आती है ट्रैफिक की, इस समस्या से सदन का कोई भी सदस्य अछूता नहीं है. ऐसे में मेरा मत है कि राज्य सरकार को हिमाचल प्रदेश परिवहन को सुदृढ़ करने पर ज़ोर देना चाहिए. इसी के साथ प्रदेश में बाहर से आने वाले निजी वाहनों पर अधिक कर लगाना चाहिये, इससे हमारे राज्य के टैक्सी चालकों को रोजगार भी मिलेगा साथी ही दिन प्रतिदिन बढ़ रही वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी.

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व  एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *