हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के हैं सबसे युवा मंत्री ।।।
शिवाक्ष शर्मा.
विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर 2013 में शुरू हुआ। इस साल वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी से जुड़े और उन्हें युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। 2017 तक विक्रमादित्य इस पद पर रहे।विक्रमादित्य के पिता वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2021 में उनके निधन के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया। विक्रमादित्य सिंह की मां रानी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। 34 वर्षीय विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री हैं. वर्ष 2017 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था. साल 2017 में सबसे युवा विधायक के तौर पर पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले विक्रमादित्य सिंह ने विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन जयराम सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम किया.
विक्रमादित्य सिंह अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बात करने के लिए जाने जाते हैं.साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के प्रत्याशी को 13 हजार 860 वोट से करारी शिकस्त दी थी. वे साल 2017 के मुकाबले तीन गुना वोटों के मार्जिन से जीते हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने न केवल अपने क्षेत्र में प्रचार किया बल्कि वह हिमाचल प्रदेश के 15 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने गए. कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान ने विक्रमादित्य सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था. विक्रमादित्य सिंह युवाओं की पसंद माने जाते हैं. कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहते हैं. वे अमूमन पार्टी लाइन से हटकर बात करने के लिए जाने जाते हैं. इसी वजह से वे न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष के लोगों की भी पसंद हैं.’
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

