जानिये कैसे बने सशस्त्र बलों में सेवा की और कर्नल के पद से सफल राजनेता
शिवाक्ष शर्मा.
डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जी 1962-1996 तक सशस्त्र बलों में सेवा की और कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए। रिटायर्ड कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने अपना पहला चुनाव साल 1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ा था. इसके बाद साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. धनीराम शांडिल मिजोरम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं. इसके अलावा वह अप्रैल 2011 से सितंबर 2013 तक कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. साल 2012 में तत्कालीन वीरभद्र सरकार में उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया गया था. डॉ शांडिल को दुबई में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार और ज्वेल ऑफ इंडिया पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।
दिसंबर, 2022 में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर उन्हें 8 जनवरी, 2023 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता, श्रम और रोजगार विभागों के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

