पढ़िए, कैसे बने हिमाचल प्रदेश विधानसभा केअध्यक्ष
शिवाक्ष शर्मा।
पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे कुलदीप सिंह पठानिया का जन्म 17 सितंबर, 1957 को चंबा (Chamba) में हुआ. उन्होंने लखनऊ से बीएससी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई की है. छात्र नेता के तौर पर एनएसयूआई से शुरुआत करने वाले पठानिया आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं. कुलदीप सिंह पठानिया का नाम भटियात में मजदूरों और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भी जाना जाता है. कुलदीप सिंह पठानिया ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर चंबा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भी रहे हैं.
कुलदीप सिंह पठानिया ने केवल 28 साल की उम्र में 1985 में अपना पहला चुनाव जीता. इसके बाद पठानिया साल 1993 और साल 2003 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे. साल 2007 में कुलदीप सिंह पठानिया एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर जीतकर 11वीं विधानसभा में पहुंचे. कुलदीप सिंह पठानिया साल 2003 से लेकर साल 2007 तक फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन भी रहे हैं।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया जिला चंबा की भटियात सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. उन्हें कुल 25 हजार 989 वोट पड़े. उन्होंने अपने बीजेपी के निकटम प्रतिद्वंदी बिक्रम सिंह जरियाल को 1 हजार 567 वोटों से शिकस्त दी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में इन्ह्ने विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया |
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

