बागवानी और जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी का राजनीतिक सफर …

पढ़िए, कैसे बने वकील से सफल राजनेता ….

शिवाक्ष शर्मा।

जगत सिंह नेगी का जन्म 2 फरवरी, 1957 को कल्पा में हुआ था. जगत सिंह नेगी ने अपनी पढ़ाई डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी से पूरी की है. जगत सिंह नेगी पेशे से वकील है। वकालत में सफलता के बाद नेगी ने राजनीती में हाथ आजमाया और अपना पहला चुनाव साल 1995 में जीता . किन्नौर में हुए उपचुनाव के दौरान 27 मई, 1995 को वह पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद जून 2003, साल 2012 और साल 2017 में भी वह विधायक के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे. साल 2005 में जगत सिंह नेगी मुख्य संसदीय सचिव के पद पर भी रहे. जगत सिंह नेगी अधिनस्थ विधायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इससे पहले जगत सिंह नेगी 12 मार्च, 2013 से 21 दिसंबर, 2017 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. जगत सिंह नेगी के पिता ज्ञान सिंह नेगी भी किन्नौर सीट से विधायक थे.

साल 1987 से साल 1992 तक पंचायत समिति पूह के अध्यक्ष भी रहे. कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने साल 1996 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं.
पेशे से वकील रहे जगत सिंह नेगी साल 1980 से साल 1995 तक जिला किन्नौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे. साथ ही उन्होंने इस दौरान जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दीं. नेगी साल 1996 से साल 2011 तक हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे. जगत सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. 2023 में गठित काँग्रेस सरकार में जगत सिंह नेगी को बागवानी और जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री का कार्यभार मिला।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *