हिमाचल प्रदेश के संसदीय कार्य,आयुष एवं उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान का राजनीतिक सफ़र …

एनएसयूआई से शुरुआत कर लम्बे संघर्ष के बाद बने मंत्री …

शिवाक्ष शर्मा.

हर्षवर्धन चौहान का जन्म 14 सितंबर 1964 को जिला सिरमौर के नाहन में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई शिमला के सैंट एडवर्ड स्कूल से की है. हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के भी छात्र रहे हैं.कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले हर्षवर्धन चौहान लंबे संघर्ष के बाद मंत्री पद तक पहुंचे हैं. साल 1986 से साल 1988 तक वह स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव रहे. साल 1990 से साल 1996 तक वह जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे.

साल 1997 में हर्षवर्धन चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने. इसके बाद वह साल 2008 से साल 2012 तक जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर के अध्यक्ष रह चुके हैं.
शिल्लाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने साल 1993 में अपना पहला चुनाव लड़ा. इसके बाद साल 1998, 2003 और 2007 में उन्होंने लगातार जीत हासिल की. वह हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. साल 1994 से 1997 तक उन्हें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया था. वह साल 1994 से 1996 तक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के भी सदस्य रहे. कैबिनेट मंत्री बने हर्षवर्धन चौहान साल 2005 में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं. छठी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले हर्षवर्धन चौहान को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है और उन्हें आयुष एवं उद्योग मंत्री बनाया गया ।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *