हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के विजेताओं को मिलेगा नकद ईनाम ..
गर्वित शर्मा
जयपुर :- अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित बाल सत्र में भाग लेने वाले बच्चों में से जल्द ही विजेताओं का नाम घोषित किया जायेगा| इस बाल सत्र में भाग लेने वाले बच्चों में से इन विजेताओं के नाम सामने आयेंगे . दरअसल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में इस बाल सत्र में 68 बच्चों ने भाग लिया था. इन बच्चों ने ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट तथा राज्य मत्री, तथा बाल विधायक के रूप में सरकार से प्रश्न किये. इसके आलावा बाल विधायकों ने सरकार को सुझाव भी दिए| इन बाल विधायकों ने विधानसभा में जिन मुद्दों पर बात की, उनके वीडियो जल्द ही डिजिटल बाल मेला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये जायेंगे| इनमें जिन भी बच्चों के वीडियोज को जनता का अधिक प्यार मिलेगा वह बच्चे विजेता बनने के प्रबल दावेदार होंगे और विजेता बच्चों को 21000 रूपये के ईनाम दिए जायेंगे |
आपको बता दें कि इन बच्चों ने एक दिन के लिए इस विशेष बाल सत्र का संचालन किया था| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने इस विशेष बाल सत्र की अध्यक्षता की थी| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस बाल सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे| इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा के उप – सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह ने शिरकत की थी|
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह मौक़ा दिया था| इस बाल सत्र में देश के 7 राज्यों से कुल 68 बच्चों ने भाग लिया कुल 1108 बच्चों ने इस बाल सत्र में भाग लेने के लिए अपनी एंट्री वीडियो के माध्यम से डिजिटल बाल मेला को भेजी| इनमें से विभिन्न चरणों में 68 बच्चों का चुनाव इस बाल सत्र के लिए हुआ था |
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

