जल्द जारी होगा विजेता का नाम …
साक्षी ठाकुर
जयपुर: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए शुरू किये गए अभियान “बच्चों की सरकार कैसी हो?” के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 5000 रुपये का नकद ईनाम दिया जायेगा| इसके अंतर्गत जिस भी बच्चे ने क्विज के सबसे ज्यादा प्रश्नों का जवाब दिया था वह बच्चा इस प्रतियोगिता का विजेता बनेगा और 5000 रुपये का नकद ईनाम अपने नाम करेगा|
आपको बता दें कि “बच्चों की सरकार कैसी हो?” अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया था| इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिया के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न भी हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक परिदृश्य, राजनीति तथा संस्कृति से जुड़े हुए थे| ये प्रश्न डिजिटल बाल मेला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड हुए जिनका जवाब बच्चों को एक निश्चित समयांतराल में देना होता था| इस दौरान जिस भी बच्चे ने सबसे ज्यादा क्विज के सही जवाब दिए हैं वह इस प्रतियोगिता का विजेता होगा.
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल सत्र पर विशेष बाल सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था| इन बच्चों ने बाल मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, प्रोटेम स्पीकर, मंत्री, नेता – प्रतिपक्ष तथा विधायक के रूप में विधानसभा का संचालन किया और सरकार के सामने अनेक मुद्दों पर बात की| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह मौक़ा दिया था|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

