राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीवन यात्रा …
गर्वित शर्मा
जयपुर :- राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर में जादूगर, बाबू लक्ष्मणसिंह के घर में हुआ| अशोक गहलोत पूरे देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक है| अशोक गहलोत 1998 में पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे| अशोक गहलोत को शुरू से ही गांधी परिवार का विश्वसनीय माना जाता है| अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।
विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे गहलोत 7वीं लोकसभाके लिए वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा, 10वीं लोकसभा, 11वीं लोकसभा तथा 12वीं लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, खेल उप केन्द्रीय मंत्री. केन्द्रीय राज्य मंत्री (कपड़ा) स्वतंत्र प्रभार जैसे कई पदों पर रहे|
अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं है कि गहलोत जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तब वह विधायक नहीं थे| इसके बाद सरदारपुरा (जोधपुर) में से उन्हें चुनाव लड़ाया गया| सरदारपुरा से निर्वाचित होने के बाद गहलोत फरवरी, 1999 में 11वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य बने और राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| गहलोत पुन: इसी विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए 04/12/2003 को निर्वाचित हुए लेकिन इस बार उनकी पार्टी कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर पायी| अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा में नेता – प्रतिपक्ष के बने| विधानसभा चुनाव 2008 में अशोक गहलोत एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री बने| इसके बाद विधानसभा चुनाव 2018 में अशोक गहलोत फिर से जीते और तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

