पढ़िए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में …

एकनाथ शिंदे

ऑटो ड्राइवर से कैसे बने प्रदेश के मुखिया …

गर्वित शर्मा 

जयपुर: एकनाथ शिन्दे का जन्म 9 फरवरी 1964 को क्षत्रिय कुणबी-मराठा परिवार में हुआ था। सतारा उनका गृह जिला है। पढ़ाई के लिए शिन्दे ठाणे आए। 11वीं तक की पढ़ाई यहीं की। इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनन्द दिघे से हुई। महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ और शिन्दे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे,करीब डेढ़ दशक तक शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद 1997 में शिन्दे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा  1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनन्द दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिन्दे अपने पहले ही चुनाव में जीतने में सफल रहे। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने।

 2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिन्दे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिन्दे को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मनोज शिन्दे को 37 हजार से अधिक वोट से मात दी। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिन्दे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। देवेन्द्र फडणवीस सराकर में शिन्दे राज्य के लोक निर्माण मन्त्री रहे। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे मुख्यमन्त्री पद की रेस में सबसे आगे थे। चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में खुद आदित्य ठाकरे ने शिन्दे के नाम का प्रस्ताव रखा और वह शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए। लेकिन कांग्रेस और एनसीपी के दबाव में उद्धव ठाकरे का नाम आगे आया। इसके बाद शिन्दे बैकफुट पर आ गए। उद्धव सरकार में शिन्दे राज्य के शहरी विकास मन्त्री होने के साथ ठाणे जिले के प्रभारी मन्त्री भी रहे। कहा जाता है कि शिन्दे कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबन्धन से खुश नहीं थे। इसके बाद उनके और उद्धव ठाकरे के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

सन 2022 में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन टूट गया| इसके बाद शिवसेना में भी दो गुट हो गए| एक शिंदे गुट और एक उद्धव गुट| शिंदे गुट के विधायकों ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और 30 जून 2022 को शिंदे ने महाराष्ट्र के 20 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को उप – मुख्यमंत्री बनाया गया

 

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *