अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल

पढ़िए, कृषक परिवार में जन्म लेकर मुख्यमंत्री तक का सफ़र..

गर्वित शर्मा 

जयपुर:  1980 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से भी एक है। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री के कार्यकारी के रूप में भी काम किया है और कई राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को मध्यप्रदेश के दुर्ग (वर्तमान में छत्तीसगढ़ का हिस्सा) में हुआ था। क्योंकि वह एक कृषक परिवार से संबंध रखते हैं इस कारण उन्हें बचपन से ही कठिन परिश्रम और सही निर्णय लेने का साहस सौगात के रूप में प्राप्त हुआ है।

भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1980 के दशक में की थी, इसके बाद वर्ष 1985 में वह भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल हुए और दुर्ग जिले के अध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने पहली बार 1993 में पाटन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उस में जीत हासिल की थी। इसके बाद वह वर्ष 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निर्देशक भी रहे हैं। वह वर्ष 1990 से 1994 तक जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 1994 में उन्हें मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया । इसके पश्चात 1998 में उन्होंने विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा और पुनः निर्वाचित हुए तथा दिग्विजय सिंह सरकार में लोक शिकायत विभाग में राज्य मंत्री नियुक्त किए गए। इसके पश्चात जब वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया तब बघेल छत्तीसगढ़ में राजस्व, लोक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और राहत कार्य के पहले मंत्री बने और वर्ष 2003 तक इस पद में बने रहे। इसके बाद वह वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य बने|

बघेल 2003 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में भी कार्यरत रहे | वर्ष 2004 में उन्होंने दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा किंतु इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा इसके बाद वर्ष 2009 में भी उन्हें पुनः भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में उन्हें कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में उन्होंने पाटन सीट से विजय हासिल की। 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करने के पश्चात एक बार फिर बघेल 2018 में पाटन विधानसभा सीट से विधायक बने और भाजपा के रमन सिंह को हराकर राज्य के मुख्यमंत्री बने। जनता को खुश रखने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी देश के पहले पायदान पर है |

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *