अपने दोस्तों के बीच, हेडमास्टर के नाम से थे लोकप्रिय
शिवाक्ष शर्मा
जयपुर: मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को भारत के हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के निंदाना गांव में एक खत्री परिवार में हुआ था। उनका परिवार उन परिवारों में से एक है जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान छोड़कर भारत में आकर बस गया था|
अपने दोस्तों के बीच हेडमास्टर नाम से लोकप्रिय मनोहर लाल खट्टर सर्वप्रथम 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे और वह पिछले 40 वर्षों से संघ एवं पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा है।
वर्ष 2002 में उन्हें जम्मू कश्मीर में चुनाव का जिम्मा दिया गया और वर्ष 2004 में उन्हें दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और हिमाचल प्रदेश का रीजनल संगठन महामंत्री बनाया गया।
संघ में अपनी सेवाएं देने के बाद मनोहर लाल खट्टर वर्ष 1994 में भाजपा में शामिल हो गए और 2000 से 2014 तक भाजपा हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी रहे। वर्तमान में भी वह भाजपा नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य है एवं प्रधानमंत्री मोदी के सबसे करीबी लोगों में से एक आते हैं। उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 2014 में करनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को 45 सीटें मिली जबकि दूसरे नंबर में इनेलो रही जिसे 19 सीटें मिली राज्य में पिछले एक दशक से राज कर रही कांग्रेस को 15 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
चुनावों में मिली भारी जीत के बाद ही उन्हें 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 18 वर्ष के लंबे समय के बाद इस पद पर पहले गैर जाट नेता के रूप में 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बहुमत प्राप्त करने में विफल हो गई, जिसके चलते उन्हें दुष्यंत चौटाला की जननायक पार्टी से समर्थन लेना पड़ा। इस समर्थन के बाद 27 अक्टूबर 2019 को खट्टर ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
डिजिटल बाल मेला एक एसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

