पढ़िए, वकील से मुख्यमंत्री तक का सफ़र ..

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

शिवाक्ष शर्मा

जयपुर: हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने इस पद तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार किया. असम  के जोरहाट में पैदा हुए हिमंता बिस्‍वा सरमा शुरू में वकील थे लेकिन राजनीति का चस्का ऐसा लगा कि सीधे सीएम पद पर जाकर ही रुके. हिमंता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. वे वर्ष 2001 से 2015 तक कांग्रेस सदस्य के रूप में जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ राजनीतिक मतभेद होने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने 21 जुलाई 2014 को कांग्रेस पार्टी के सभी विभागों से इस्तीफा दे दिया. इसके एक साल बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए. वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे कैबिनेट मंत्री बने. उन्हें सोनोवाल सरकार में वित्त, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, योजना और विकास, पर्यटन, पेंशन और लोक शिकायत जैसे विभाग आवंटित किए गए.

छात्र जीवन में हिमंता  बिस्वा सरमा स्टूडेंट राजनीति में सक्रिय रहे. वे 1991-92 में कॉटन कॉलेज गुवाहाटी के जनरल सेक्रेटरी बने. वकालत की डिग्री लेने के बाद उन्होंने 5 साल तक गुवाहाटी हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की. मई 2001 में वह पहली बार जालुकबारी सीट से विधायक बने. हिमंत बिस्वा सरमा इसी सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं. इस बार उन्होंने 1 लाख 1,911 वोटों के बंपर मार्जिन से जीत दर्ज की है.  हिमंता बिस्वा सरमा का खेलों से भी नाता रहा है. वे असम बैडमिंटन असोसिएशन के प्रेसिडेंट और असम क्रिकेट असोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं. वर्ष 2017 में वे सर्वसम्मति से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बने.

2016 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में असम में बीजेपी को जिताने में हिमंता की बड़ी भूमिका मानी गई. इसके साथ ही राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनों और कोरोना के हालात को संभालने में भी उनके नेतृत्व को सराहा गया. असम विधानसभा चुनाव जीतने के ठीक बाद बीजेपी ने हिमंता बिस्वा सरमा को नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का अध्यक्ष बना दिया था. इसके बाद उन्होंने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. हिमंत बिस्वा सरमा असम की संस्कृति के नेता हैं. मंचों पर वो लोगों के साथ पारंपरिक डांस करते हैं. उनके जमीनी मुद्दों पर काम करते हैं.  वर्ष 2021 मेंं असम में भाजपा की सरकार आने के बाद हिमन्त बिस्वा सरमा वर्तमान में असम के मुख्यमन्त्री हैं। उन्होंने 10 मई 2021 को असम के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली।

डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *