सिरमौर की प्राकृतिक सुन्दरता करती है हर आगंतुक को आश्चर्यचकित 

कई राज्यों से मिलती है जिले की सीमायें 

शिवाक्ष शर्मा 

सिरमौर जिला हिमाचल प्रदेश के दक्षिण भाग में स्थित है। सिरमौर जिले के पूर्व में उत्तराखण्ड, पश्चिम और दक्षिण – पश्चिम में हरियाणा, उत्तर में सोलन और शिमला तथा दक्षिण में हरियाणा और उत्तराखण्ड की सीमाएं लगती है। यमुना नदी और टोंस नदी सिरमौर जिले की उत्तराखण्ड के साथ सीमा बनाती है। सिरमौर में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता है और यह एक ऐसी जगह है जो हर आगंतुक को आश्चर्यचकित कर देती है! यहां की नाहन घाटी अपने पहाड़ी दृश्यों, बगीचों और सीढ़ीदार खेतों से आश्चर्यचकित कर देती है। चूड़धार चोटी सिरमौर का सबसे ऊंचा स्थान है, जो घाटियों और सफेद चोटियों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

इस क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण का आनंद लिया जा सकता है। अम्बोया में 30 जनवरी को गाँधी मेला लगता है। पुरूवाला (सालवाला) में ‘नाग नाओना‘ मेला दशहरे के दिन लगता है। रेणुका मेला (अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मेला) नवम्बर माह में लगता है। पांतलिया में शिवलिंग है। पौंटा साहिब में होली पर सिक्खों का त्योहार होला मोहल्ला और शरद ऋतु में यमुना शरद महोत्सव मनाया जाता है। सिरमौर जिला गिरि पार (ट्रांस गिरि) और गिरि आर (सिस गिरि) भागों में बाँटा जाता है क्योंकि गिरि नदी सिरमौर के बीच से बहती हुई उसे 2 भागों में बाँटती है। सिरमौर में यमुना, गिरी, टोंस, बाटा, जलाल, मारकण्डा,घग्घर नदियां बहती हैं.

डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *