आखिर बच्चे कैसे इंसान के सबसे वफादार दोस्त के साथ मना सकते हैं यह दिवस।
डिजिटल बाल मेला देगा आपको इस दिन की पूरी जानकारी..
शिवाक्ष शर्मा।
हर साल 26 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय डॉग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की भी एक खास वजह है। दरसल रेस्क्यू सेंटर में कुत्तों की संख्या के प्रति जागरूक करना और लोगों कुत्तों के महत्व और उनको गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने का है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस का आयोजन 26 अगस्त, 2004 को किया गया।
हर साल हज़ारों पालतू कुत्ते बेघर कर दिए जाते हैं|
इसका कारण उनके मालिक द्वारा कुत्तों की देखभाल करने में असमर्थ होना और उन्हें इनकी जरुरत न होना होता है।
पशु विशेषज्ञ, और पशु अधिवक्ता कोलीन पेगे ने 2004 में संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय डॉग दिवस की स्थापना की। उन्होंने 26 अगस्त को इसलिए चुना क्योंकि यही वह तारीख थी जब उन्होंने पहले कुत्ते को गोद लिया था।
कुत्ते इंसान के सबसे वफादार मित्र होते हैं। दुनिया में हर जगह कुत्ते मिल सकते हैं। इसमें तेज दिमाग और चीजों को सूंघने की तीव्र क्षमता होती है। इसमें पानी में तैरना, कहीं से भी कूदना जैसे कई गुण होते हैं। घरेलू कुत्ते दोस्त की तुलना में अधिक अच्छे सेवक होते हैं। कई मेहनत वाले काम बखूबी निभाते हैं। ये हमारे घरों की रक्षा करते हैं, और पुलिस, आर्मी का हिस्सा बन बचाव कार्य भी करते हैं। कुछ विशेष परिस्थितियों में अगर इनका मालिक अंधा हो तो उसका मार्गदर्शन भी करते हैं।
आज के दिन बच्चे कई तरह से यह दिवस मना सकते हैं जैसे कि स्थानीय आश्रय में सेवा करके, कुत्तों के लिए खाने का सामान एवं खिलौने इत्यादी ले जा कर,आवारा कुत्तों को खाना खिला कर एवं अगर किसी कुत्ते को कोई परेशानी है तो उसका इलाज एवं देखभाल करें
और अगर हो सके तो किसी कुत्ते को गोद भी ले सकते हैं।
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

