डिजिटल बाल मेला देगा बच्चों को इस दिन को खास बनाने के टिप्स।
शिवाक्ष शर्मा
रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाइयों और बहनों के बीच के बंधन का जश्न मनाता है। इस त्योहार के दौरान, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। यह भाई-बहनों के बीच प्यार, देखभाल और आपसी सम्मान व्यक्त करने का दिन है। इस त्योहार का महत्व भाई-बहन के आपसी संबंध में भी होता है। यह उनके प्यार और सहयोग की मिसाल होता है, जो उनके बीच बढ़ती उम्र में भी बरकरार रहती है।
बच्चे कई तरीकों से रक्षा बंधन को आनंदमय और सार्थक तरीके से मना सकते हैं जैसे की हस्तनिर्मित राखी बनाकर या उपहारों का आदान-प्रदान करके, बच्चे अपने भाई या बहन के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं,इस दिन भाई अपनी बहन के लिए या बहन अपने भाई के लिए उनके पसंदीदा पकवान बना सकते हैं। कहानी सबको पसंद होती इस दिन बच्चे रक्षा बंधन की ऐतिहासिक कहानियां सुना कर इस दिवस को मना सकते हैं। आपने इस त्यौहार को किस प्रकार मनाया है, डिजिटल बाल मेला के साथ साझा कीजिए साथ ही आप और क्या क्या जानते हैं रक्षाबंधन के बारे में, वीडियो बनाकर यह भी बताएं।
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

