अनेक पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
शिवाक्ष शर्मा
पिनाराई विजयन का जन्म 24 मई 1945 ईस्वी को केरल के कन्नूर जिले में एक बेहद ही गरीब हिन्दू परिवार में हुआ था। राजनीती में इनकी दिलचस्पी कॉलेज की दिनों से ही बढ़ने लगी थी, एवं ये छात्र नेता हुआ करते थे। ऐसे इन्होने आधिकारिक तौर पर राजनीती में प्रवेश वर्ष 1964 में किये। जब इन्होने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ज्वाइन किया, जिससे पार्टी के रैंकों में तेज़ी से वृद्धि हुई। उन्हें 1998 में केरल की सीपीआई (एम) राज्य समिति के सचिव के रूप में सेवा देने के लिए चुना गया था, और उन्होंने 2015 तक ऐसा किया, जब उन्हें केरल का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 1970, 1977, 1991, 1996 और 2016 में तीन अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से पिनाराई विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव पांच बार जीता।
1968 में वह सीपीआई (एम) की कन्नूर जिला समिति में चुने गए। 1970 विजयन पीएसपी के थायथ राघवन को हराकर कुथुपारम्बा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला केरल विधानसभा चुनाव जीता।1972 में वह सीपीआई (एम) के लिए कन्नूर जिला सचिवालय के सदस्य बने। 1977 में वह दूसरी बार कुथुपारम्बा के चुनावों में आरएसपी के अब्दुलकादिर को हराया।1991 में कांग्रेस के पी रामकृष्णन को हराते हुए तीसरी बार कुथुपारम्बा से चुनाव जीतें।2016 में धर्मदाम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मंबरम दिवाकरन को हराकर केरल के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने पूरे समय में राज्य में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले और शक्तिशाली नेताओं में से एक बन गए हैं। उत्तर- वर्तमन समय 2021 में केरल में Left Democratic Front (LDF) गठबंधन की सरकार है। जो एक वामदलों का गठबंधन का है जिसमे कुल 12 राजनितिक पार्टियां शामिल है। और LDF के नेता के तौर पर पिनाराई विजयन को चुना गया तो फिलहाल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

