डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन…

देशभर के बच्चों ने साझा किए अपने रखी के फोटोज…

गर्वित शर्मा

जयपुर:- पूरे देश में 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। यह त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में डिजिटल बाल मेला के बच्चे भी कहां पीछे रहने वाले थे। डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने इस अवसर पर अपने भाई को राखी बांधी। इसके अलावा पूरे देश के बच्चों ने रक्षाबंधन के अपने अपने फोटो डिजिटल बाल मेला के साथ साझा किए। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की सनिका पंडित, हनुमानगढ़ की पुनीता जयपुर के कर्तव्य गौतम, भाविका गौतम, सानवी छाबड़ा आदि बच्चों ने भी इस त्यौहार को बड़े ही धूम – धाम से मनाया।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन*

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के बंधन का जश्न मनाते हुए नई दिल्ली के एक स्कूल में स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। पीएम मोदी के कक्षा में प्रवेश करते ही स्कूली बच्चों ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया और उन्हें पवित्र धागा बांधा।

जैसे ही लड़कियां राखी बांधने के लिए आगे बढ़ीं, प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया और उनके नाम और कक्षाएं पूछीं। एक मनमोहक क्षण में, जब पीएम मोदी झुककर उसे आशीर्वाद देने के लिए आगे बढ़े तो उनमें से एक लड़की ने उनके गाल पर चुम्बन किया।

पीएम मोदी कुर्सी पर बैठे स्कूली छात्राओं के साथ बारी-बारी से राखी बांधते नजर आए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्कूली छात्राओं और शिक्षकों के साथ एक समूह फोटो भी खिंचवाई।

लड़कियों ने पीएम मोदी की कलाई पर जो कस्टमाइज राखियां बांधीं, उन पर उनकी तस्वीर बनी हुई थी।

*राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ट्वीट कर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

“रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ। राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व में) ट्विटर पर लिखा, यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है।

उन्होंने देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित माहौल बनाने का संकल्प लेने की भी अपील की।

डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *