नेफ्यू रियो ने छात्र जीवन में रखा राजनीति में कदम…

पांच बार ले चुके हैं नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

शिवाक्ष शर्मा

कोहिमा जिले के तुफेमा गांव में नेफ्यू रियो का जन्म 11 नवंबर, 1950 को हुआ था। वह स्वर्गीय गुलहॉली रियो के बेटे हैं और अंगामी नागा जनजाति से ताल्‍लुक रखते हैं। नेफ्यू रियो ने छात्र जीवन में ही सियासत में कदम रख दिया था। वह 1974 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की युवा शाखा के अध्यक्ष थे। 1989 में वह कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद 2002 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और नागा पीपुल्स फ्रंट को आगे बढ़ाने में लग गए। 2003 में वह जमीर को हटाकर पहली बार मुख्यमंत्री बने।

2008 में जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा, लेकिन दो महीने बाद ही चुनाव हुए और उन्होंने सत्ता में वापसी कर ली। 2013 में अगले राज्य चुनाव में, एनपीएफ ने प्रचंड बहुमत हासिल किया और रियो को तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में फिर से चुना गया. उन्होंने बीजेपी के साथ चुनाव पूर्व समझौते पर 2018 राज्य विधान सभा चुनाव लड़ा. गठबंधन ने 30 सीटें जीतीं और18 क्षेत्रीय पार्टी और 12 बीजेपी ने और 2 एनपीपी विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई, और राज्य में एनपीएफ के 15 साल के शासन को खत्म किया. इसके साथ ही वह नागालैंड के पांचवी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म हैं जो बच्चों में जागरूकता लाने का और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल है।

डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए 8005915026 पर संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela 

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *