हनुमानगढ़ के पारस माली ने बताया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का महत्व।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर लोकतंत्र के लिए जागरूकता पैदा करना है।

बाल लेखक पारस माली

हर वर्ष 15 सितंबर को अतंरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस में लोगों के बारे में लोगों के लिए लोकतंत्र की महत्व याद करने का अवसर देता है। लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देना है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनुष्यों की मूल अधिकारों को सुरक्षा और प्रभावी समर्थन को याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को लोग और कई संगठन अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर लोकतंत्र के लिए जागरूकता पैदा करना है।

साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी। सबसे पहले साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत दुनिया के हर कोने में सुशासन लागू करना है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जा सकता है, क्योंकि यहां लगभग 60 करोड़ लोग अपने मत का प्रयोग करके सरकार को चुनते हैं।

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस सभी लोगों, सरकार से मानवाधिकारों का सम्मान करने और लोकतंत्र में सार्थक भागीदारी प्रदान करने का आग्रह करता है। अंतरराष्ट्रीय दिवस जनता को चिंता के मुद्दों पर शिक्षित करने, दुनिया भर में समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीति इच्छाशक्ति और संसाधन इकट्ठा और मानवता उपलब्धियों को मजबूत करने हेतु मनाया जाता है।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र“, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *