पढ़िए क्यों जरुरी है रोगों के प्रति जागरूकता
बाल लेखक शुभम
विश्व रोग दिवस:
भारत में हर वर्ष 17 सितम्बर को विश्व रोग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने
के पीछे का मकसद लोगों में मरीजों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व मरीज सुरक्षा दिवस को चिकित्सकों और मरीजों के बीच होने वाले हस्ताक्षेप को खत्म करने के लिए भी मनाया जाता है। इसका नारा "दवा, बिना नुकसान" है।
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की स्थापना मई 2019 में की गई थी जब 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने 'रोगी सुरक्षा पर वैश्विक कार्रवाई' पर संकल्प WHA 72.6 को अपनाया था।
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के उद्देश्य:-
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, असमानताओं को दूर करके स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देना, हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना और विश्व भर में स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की प्रगति को उजागर करना है।
हमें दवाईयों का उपयोग छोड़ कर रोज कम से कम 30 मिनट तक योग और प्राणायाम करना चाहिए। जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
WHO स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, दुनिया को सुरक्षित रखने और कमजोर लोगों की सेवा के लिए दुनिया भर में काम करता है। हर साल 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को रोगियों के विषय में जागरूक करना है, रोगी सुरक्षा के विषय में समन्वय और कार्रवाई के साथ - साथ वैश्विक समझ को बढ़ाना है।
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का इतिहास :-
विश्व स्वास्थ्य सभा ने 25 मई 2019 को रोगी सुरक्षा पर वैश्विक कार्रवाई के प्रस्ताव को अपनाया गया था। जिसके बाद से विश्व स्वास्थ्य सभा के समर्थन से हर साल 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस घोषणा के बाद 2019 मई में पहली बार विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया था।
“सावधानी इलाज से बेहतर है”
(धन्यवाद)
बाल लेखक : शुभम
डिजिटल बाल मेला बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है । सभी बच्चे इस दिवस के बारे में समझे और इसे बढ़ावा देने के लिए हर आवश्यक कदम उठायें । वंशिका ने यह आर्टिकल भेजकर सभी को इस दिवस के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है। आप भी सितम्बर माह में आने वाले महत्वपूर्ण दिनों पर आर्टिकल लिखकर हमें भेज सकते हैं । इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ” के खिताब से नवाजा जायेगा| इसके आलावा उसे 1100 रुपये का नकद ईनाम भी दिया जाएगा| आपको अपने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला के मोबाईल नंबर 8005915026 पर भेजने हैं | किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप हमें कॉल भी कर सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें ।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

