रामनगर की अंजली ने रखी चुनाव घोषणा पत्रों के लिए अपनी बात।
बाल लेखिका अंजली
हर वर्ष चुनाव होते हैं और चुनावो में जो व्यक्ति खड़े होते हैं,वह बहुत से बातें करते हैं लेकिन जब चुनाव हो जाते हैं और जो दल के लोग वादा करके जाते हैं एवं जीत गए होते हैं वह कोई भी कार्य नहीं करवाते। जो वादा करता है उसे वादे को पूरा करना चाहिए।
मैं कुछ पंक्तियां कहना चाहूंगी :-
कानून पर कानून बनाए जा रहे हैं
कानून पर कानून बनाए जा रहे हैं
जनता पर सितम ढाये जा रहे
जनता जिन्हें चुनती अपने भले के लिए
वे पैसे लेकर उनके दल में आए जा रहे हैं।
ये मेरे कुछ सुझाव हैं जो राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने चाहिए:-
1. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को बनाया जाना चाहिए।
2. गर्मी के दिनों में लाइट की कटौती कम होनी चाहिए।
3. रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए ,रोजगार मिलेगा तभी तो बेरोजगारी दूर होगी, बेरोजगारी दूर होगी तो गरीबी दूर होगी, गरीबी दूर होगी तो लोगों में भाईचारा रहेगा ।
4. जिला अस्पतालों के हालात सही होनी चाहिए और हर अस्पताल के जो डॉक्टर हैं वह ईमानदार होने चाहिए ।
5. किसानों के लिए नई योजनाएं बनाई जानी चाहिए।
6. किसान की आय बढ़ाने चाहिए।
7. गांव के सरकारी स्कूलों की शिक्षा को तेजी से बढ़ना चाहिए और गांव के सरकारी स्कूलों में अच्छे से अच्छे अध्यापक चुने जाने चाहिए ।
8. विद्यालयों में अध्यापकों की कमी नहीं होनी चाहिए यदि होगी तो बच्चों की शिक्षा पूर्ण रूप से नहीं होगी ।
9. गांव में स्त्रियों को नई शिक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए और स्त्रियों को कार्य के लिए आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन दिए जाना चाहिए।
10. सभी विद्यालयों और घरों में युवाओं को नशीली दवाइयां से दूर रहने और उनका प्रयोग न करने की सलाह देने के लिए यह योजना भी चलानी चाहिए ।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने सितंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को उनकी फोटो के साथ डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय लड़की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

