बाल प्रतिनिधियों के वीडियो लग चुके हैं यूट्यूब पर …
गर्वित शर्मा
जयपुर: डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में आयोजित और एल. आई. सी. द्वारा प्रायोजित हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के विजेता बच्चों के नाम जल्द ही घोषित किए जायेंगे। बच्चों को सोशल मीडिया पर जनता द्वारा मिलने वाले वोट इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। बच्चों को वोटिंग के लिए उनके वीडियो डिजिटल बाल मेला के यूट्यूब चैनल पर लगाए जा चुके हैं। बच्चों को वोट करने लिए आज आखरी दिन है। आज रात 12 बजे तक आप अपने पसंदीदा बाल प्रतिनिधि को वोट कर सकते हैं। वोट करने के लिए आपको उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बताना है कि क्या वह विजेता बनने के हकदार है या नहीं..
आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में विजेता बच्चे को 11000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा “बच्चों की सरकार कैसी हो?” अभियान के तहत आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 5000 रुपए का नकद ईनाम प्राप्त होगा। 12 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन हुआ था जिसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने ही विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री तथा विधायकों की भूमिका निभाकर एक दिन के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा का संचालन किया था।
डिजिटल बाल मेला का उद्देश्य बच्चों के अंदर जागरूकता लाना तथा उनकी कला को जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल बाल मेला इसके लिए कई अभियानों का आयोजन कर चुका है। इसकी शुरुआत कोरोना के समय में बच्चों की बोरियत दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। डिजिटल बाल मेला ने सितंबर और अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले दिनों पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसके तहत बच्चों को इन महत्वपूर्ण दिनों। पर एक आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चे को 1100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। आप अपना आर्टिकल 8005915026 पर भेज सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हमें व्हाट्सएप या कॉल भी कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

