ऊना की वैशाली से जानिए, महात्मा गांधी के जीवन के बारे में…

गांधी जयंती को ही क्यों मनाते हैं अहिंसा दिवस के रूप में

बाल लेखक वैशाली

*पाप से घृणा करो लेकिन पापी से प्यार करो, जिससे वह पाप करना ही छोड़ दे। जिस दिन प्रेम की शक्ति.. शक्ति के प्रेम को रद्द कर देगी, उस दिन दुनिया शांति को जान पाएगी।*

हमारे देश में हर साल 2 अक्टूबर को *गाँधी जयंती* मनायी जाती है। आज का दिन भारतवर्ष में बहुत महत्त्व रखता है क्यूंकि आज ही के दिन हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जन्म हुआ था। जिन्होंने आगे चलकर पूरे भारत वर्ष को अंग्रेज़ों की 200 सालों की लम्बी गुलामी के बाद आज़ादी दिलाई थी। गाँधी जयंती सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि कई देशों में भी मनाई जाती है। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2 अक्टूबर के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में घोषित किया गया। आज देश विदेश में इस दिन को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हैं। जैसे की हम जानते हैं की उनके अहिंसा के सिद्धांतों को पूरे दुनिया ने सराहा और उसे मान्यता दी। महात्मा गाँधी के इन उच्च विचारों ने न सिर्फ हमारे देश का मार्गदर्शन किया बल्कि पूरे विश्व को भी अहिंसा की राह दिखाई। जिस प्रकार उन्होंने अपने देश को अहिंसा के साथ आज़ादी दिलाई वो अपने आप में एक मिसाल है। इसीलिए कहा गया है –

दे दी हमे आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल।

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

कहते हैं गाँधी जी एक साधारण से दिखने वाले असाधारण व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने अहिंसावादी सोच और सिद्धांतों से पूरे देश की सत्ता बदल दी थी। जिनके कहने पर पूरा का पूरा देश उसका अनुसरण करता था। ऐसे ही महात्मा की आज यानि की 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाई जाती है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। लोग उन्हें बापू के नाम से भी जानते हैं साथ ही उन्हें महात्मा और राष्ट्रपिता का दर्जा भी प्राप्त है। महात्मा गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वो माता पुतलीबाई और पिता करमचंद गाँधी की सबसे छोटी संतान थे।

महात्मा गाँधी का विवाह 13 साल की उम्र में उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गाँधी से हो गया था। और इस के कुछ समय बाद उन्हें वकालत की पढाई के लिए 1888 में इंग्लैंड भेज दिया गया। 4 साल बाद वो पढ़ाई पूरी कर बैरिस्टर बनके भारत लौटे। उन्होंने यहाँ बॉम्बे और राजकोट में प्रैक्टिस भी की। लेकिन उस वक्त उन्हें अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल रही थी। जिसके चलते वो 1893 में वो दादा अब्दुल्लाह नाम के एक व्यापारी के साउथ अफ्रीका बुलाने पर वहां के लिए रवाना हो गए।

उस वक्त भारत की तरह ही साउथ अफ्रीका में भी अंग्रेज़ों की हुकूमत थी। वहां महात्मा गाँधी को बार बार भेदभाव का सामना करना पड़ा। एक बार तो सही टिकट होने के बाद भी उन्हें ट्रेन के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट से सिर्फ इसलिए निकल दिया गया क्यूंकि वो अलग रंग और अलग नस्ल के थे। इतना सब होने के बाद भी वो वहां 21 साल तक रहे और इन कुरीतियों और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे। गाँधी जी द्वारा दिए गए एक भाषण में कहा गया था की ‘I was born in India but was made in South Africa” अब आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की उनका साउथ अफ्रीका में बिताया गया समय उनके जीवन में कितना महत्वपूर्ण था। यहीं से नींव पड़ती है उनके सत्याग्रह और अहिंसा की।

इसके बाद गोपाल कृष्ण गोखले के निवेदन में भारत में अंग्रेज़ों की हुकूमत को ख़त्म करने के लिए गांधीजी 1915 में भारत वापस लौटे। यहाँ आने के बाद उन्होंने 1917 में पहला आंदोलन चलाया बिहार के चम्पारण जिले में। ये किसानों को अंग्रेज़ों द्वारा जबरदस्ती नील की खेती कराये जाने को लेकर थी। उन्होंने इस आंदोलन के माध्यम से किसानों को इस से मुक्ति दिलाई। इसके बाद इसी वर्ष में उन्होंने गुजरात के खेड़ा जिले में आंदोलन किया जिसमें उन्होंने जिले में बाढ़ और अकाल की स्थिति होने के बाद भी सरकार द्वारा लगान वसूले जाने को लेकर अहिंसक विरोध किया।

इस विरोध के चलते फिर अंग्रेजी हुकूमत को समझौता करने के लिए हामी भरनी पड़ी। इन्ही आन्दोलनों की सफलता के बाद उनकी कीर्ति देश भर में फैली और उन्हें गुरु रबिन्द्र नाथ टैगोर द्वारा “महात्मा” और सुभाषचंद्र बोस द्वारा “राष्ट्रपिता” की उपमा दी गयी। इसके अतिरिक्त देशभर में उनके सम्मान में उन्हें सब महात्मा और बापू कह कर पुकारने लगे।

 

 

डिजिटल बाल मेला बच्चों से यह आशा करता है कि सभी बच्चे राष्ट्रपिता के जीवन से सीख लें। हम सबको हमेशा अहिंसा की राह पर चलना चाहिए तथा हिंसा से दूर रहना चाहिए। बच्चे भाग लें “राइटर ऑफ द अक्टूबर” प्रतियोगिता में और पाएं मौका 1100 रुपए का नकद ईनाम जीतने के लिए। अक्टूबर के विशेष दिनों पर लिखें आर्टिकल और भेजें 8005915026 पर।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

 

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

 

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

 

यूट्यूब –

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *