जानिए, क्यों मनाया जाता है अहिंसा दिवस …
बाल लेखक अंजली
गांधी जयंती
गांधी जयंती पर मैं कुछ पंक्ति कहना चाहूंगी :-
अगर आंख के बदले आंख की सोच रखी जाएगी तो एक दिन यह सोच पूरे विश्व को अंधा बना देगी कभी भी हिंसा नहीं करनी चाहिए।
गांधी जी का वास्तविक नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।
2 अक्टूबर 1869 को गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था । इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के नाम से जानते हैं। इनके पिता जी करमचंद गांधी एक दीवान थे। उनकी माता जी पुतली भाई का धर्म के प्रति काफी झुकाव था । इनका विवाह केवल 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा गांधी से कर दिए गया था। इन्होंने अपने कानून की पढ़ाई लंदन में पूरी की।
गांधी जी के जीवन के तीन सिद्धांत थे।
1.सत्य
2.अहिंसा
3. ब्रह्मचर्य
इन्हें हमारे भारत के राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है यह एक महान राजनीतिक और समाज सुधारक थे गांधी जयंती हमें अनेक आदर्श को याद दिलाती है गांधी जी कहते थे कि सभ्य समाज के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है।
सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया है
बापू ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है ।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला बच्चों से यह आशा करता है कि सभी बच्चे राष्ट्रपिता के जीवन से सीख लें। हम सबको हमेशा अहिंसा की राह पर चलना चाहिए तथा हिंसा से दूर रहना चाहिए। बच्चे भाग लें “राइटर ऑफ द अक्टूबर” प्रतियोगिता में और पाएं मौका 1100 रुपए का नकद ईनाम जीतने के लिए। अक्टूबर के विशेष दिनों पर लिखें आर्टिकल और भेजें 8005915026 पर।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –