आइए जानते हैं कि कौन हैं वे बाल लेखक जिन्होंने आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता डिजिटल बाल मेला द्वारा दी गयी गाइडलाइन एवं नियमों का पालन किया।
शिवाक्ष शर्मा।
सितंबर महीने के महत्वपूर्ण दिनों पर डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही निकलने वाला है। जल्द ही राइटर ऑफ दी मंथ की घोषणा हो जाएगी और विजेता को ₹1100 का ईनाम भी दिया जाएगा।
आज हम उन बाल लेखकों के नामों की घोषणा करने जा रहे है जिन्होंने आर्टिकल लेखन के दौरान डिजिटल बाल मेला द्वारा दी गयी गाइडलाइन एवं नियमों का पालन किया। इन्हीं बाल लेखकों में से कोई एक विजेता बनेगा एवं उसे ही “राइटर ऑफ दी मंथ” घोषित किया जाएगा।
सूचि इस प्रकार है–
अंजली
वैशाली
पारस माली
तुषार आनंद
खुशी उनियाल
सैयद फरहान हैदर
कशिश
अनुष्का
डिजिटल बाल मेला भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहेगा। अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर जाएं।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

