सैंकड़ों अकलमंद मिलते है
काम के लोग चंद मिलते है
जब मुसीबत आती है तब पुलिस के सिवाए सबके दरवाजे बंद मिलते है।।
बाल लेखिका कशिश
देश में प्रत्येक जगह तैनात और 24 घंटे हमारे लिए अपनी सेवा देने वाले,देश के प्रत्येक विशेष कार्यक्रमों को चाहे वे राष्ट्रीय,राज्य,जिला या निम्न से निम्न स्तर के हो पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हर पल अग्रिम रहने वाले वीर पुलिस जवानों के लिए आज के दिन का विशेष महत्व है।
दरसल 21अक्टूबर ,1959 को लद्दाख में भारत तिब्बत सीमा पर एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गत्थी दल पर भारत–चीन सीमा विवाद के तहत चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। जिसमें भारतीय पुलिसकर्मी की एक गत्थी पर चीनी सैनिकों ने गोलियों और बम बारूद के हमले कर दिए। जिसमे भारत के 10 पुलिसकर्मी जवान शहीद हो गए और 7 जवान घायल हो गए।चीन के बर्बर सैनिकों ने बाकी जवानों को बंदी बना दिया और 13नवंबर,1959 को चीन ने 10 जवानों के शवों को लौटाया।
भारतीय पुलिसकर्मी की इस शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत 64वां पुलिस शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को पुलिस अर्धसैनिक बलों से जुड़े तमाम लोग पुलिस परेड डे के नाम से भी जानते है।
यह दिन भारतीय पुलिस अधिकारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है,जो 13बिलियन से अधिक लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने सितंबर एवं अक्तूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय लड़की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

