बच्चों का उत्साह देखने लायक।
शिवाक्ष शर्मा।
डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता को देश के कोने-कोने से बाल लेखकों द्वारा लिखे हुए आर्टिकल मिल रहे हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में लेखन कला को बढ़ावा देना है और इसी कड़ी में सितंबर माह में भी डिजिटल बाल मेला द्वारा ऐसी ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश की वैशाली ने बाजी मारी थी एवं “राइटर ऑफ दी मंथ” का टाइटल अपने नाम किया था।
पिछले महीने के सफल आयोजन के बाद इस माह की लेखन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चे अपने लेखन भेज रहे हैं। बच्चों द्वारा भेजे आर्टिकल को पढ़ कर लग रहा है कि बच्चे किसी भी मुद्दे पर लिखने से पहले उस दिवस पर अच्छी तरह से रिसर्च कर रहे हैं एवं उनके लेखन में बेहद सुधार भी देखा जा रहा है। इन सब से ये पता चलता है की बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर कितना उत्साह है।
आपको बता दें की इस प्रतियोगिता के विजेता को ₹1100 का ईनाम दिया जाएगा एवं “राइटर ऑफ दी मंथ” के टाइटल से नवाज़ा जाएगा।
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को सामने लाने के लिए कार्य करता है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला ने इस विशेष बाल सत्र का आयोजन किया था जिसमे देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने स्पीकर, मुख्यमंत्री, मंत्री, तथा विधायक के रूप में विधानसभा की कार्यवाही का संचालन भी किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा मौका दिया था। इससे पूर्व 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला विशेष बाल सत्र का आयोजन कर चुका है।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

