यूट्यूब के नियमों के तहत बढ़ाया जा रहा समय…
गर्वित शर्मा
जयपुर : डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित हुए बाल सत्र के टॉप – 3 बच्चों के नाम जल्द ही घोषित किए जायेंगे। इसके तहत टॉप – 10 बच्चों के नाम सामने आ चुके हैं। इन सभी 10 बच्चों के विडियोज को डिजिटल बाल मेला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड चैनल पर अपलोड हो चुके हैं। इन बच्चों में से जनता के वोट्स के आधार पर टॉप – 3 बच्चे चुने जाएंगे। इसके लिए जनता को वोट करने का समय 25 अक्टूबर रखा गया था लेकिन यूट्यूब के कुछ नियमों के चलते अब आप 27 अक्टूबर तक अपने पसंदीदा बच्चे को वोट कर सकते हैं। इस बार बच्चों के वीडियो पर मिले व्यूज के आधार पर टॉप – 3 चुने जाएंगे।
इस प्रक्रिया में जिन बच्चों को जनता की अधिक प्रतिक्रिया मिलेगी वे टॉप – 3 में अपनी जगह बनायेंगे। इसके बाद विजेता का ऐलान होगा जिसे 11000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभागार भवन में इस विशेष बाल सत्र के आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने एक दिन के लिए विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और बाल विधायक की भूमिका निभाई थी। डिजिटल बाल मेला इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा में भी बाल सत्र का आयोजन कर चुका है जिसमें 200 बच्चों ने भाग लिया तब। जयपुर की अनुष्का राठौड़ इस विशेष बाल सत्र की विजेता बनी थीं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ द मंथ” प्रतियोगिता की शुरुआत की है जिसमें बच्चों को अक्टूबर माह में आने वाले विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। आप भी अपना आर्टिकल लिखकर डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर 8005915026 पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

