बच्चों के विचारों को राजनीतिक दलों तक पहुंचाएगा डिजिटल बाल मेला

राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रों में बच्चों के लिए क्या कुछ हो खास?

शिवाक्ष शर्मा

देश के कई राज्यों में चुनाव आने वाले हैं जैसे कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना। इन राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और जल्द ही इन राज्यों में चुनाव होंगे। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा.

चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल अपना – अपना घोषणा पत्र जारी करते हैं। बच्चे डिजिटल बाल मेला को बताएं “राजनीतिक दल के घोषणा पत्रों में बच्चो के लिए क्या कुछ होना चाहिए?” “राजनीतिक दलों को घोषणा पत्र में कौन – कौनसे वादे बच्चों के लिये करने चाहिए?” अपने सुझाव राजनीतिक दलों तक पहुँचाने के लिए डिजिटल बाल मेला को भेजें।

2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में आप अपने विचार इस पर भी दे सकते हैं। “2024 में बच्चों के लिए क्या क्या योजनाएं राजनीतिक दलों को लानी चाहिए?”

आप अपने विचार आर्टिकल या फिर वीडियो के माध्यम से डिजिटल बाल मेला को भेज सकते हैं। जैसा कि डिजिटल बाल मेला बच्चों को समर्पित है और डिजिटल बाल मेला द्वारा चलाए गए सफल अभियान जैसे ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र’ , ‘राजस्थान विधानसभा बाल सत्र ‘ आदि हमेशा से बच्चों के मुद्दों को उठाते रहे हैं इसी तरह आपके द्वारा भेजे गए विचार डिजिटल बाल मेला द्वारा राजनीतिक दलों तक जरूर पहुँचाए जाएंगे। आप अपने सुझाव डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नम्बर 8005915026 पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फाॅलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *