कोई फादर ,कोई काजी
कोई है सन्यासी,
एकसाथ जब खड़े हो हम तो सिर्फ है भारतवासी।।
बाल लेखिका कशिश।
संपूर्ण भारत को एकता का पाठ पढ़ाने वाले और उन्हें एकता के सूत्र में बांधने वाले ऐसे महापुरुष और भारत के लौह पुरुष सरदार वलभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत मे आज कोने– कोने में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। सरदार वलभ भाई पटेल जी की जयंती को चिन्हित करने के लिए वर्ष 2014 से प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जा रहा है। सरदार वलभ भाई पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर,1875 को गुजरात के नदियाद में हुआ था। सरदार वलभ भाई पटेल जी का सबसे बड़ा योगदान 565 देशी रियासतों को भारत में सम्मिलित कर भारत के भू–भाग को बढ़ाने का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करने पर सरदार वलभ भाई पटेल को महात्मा गांधी ने भारत के “लौह पुरुष” की उपाधि देकर सम्मानित किया था।
सरदार पटेल की स्मृति में भारत सरकार ने गुजरात मे नर्मदा नदी के पास भारत के लौह पुरुष सरदार वलभ भाई पटेल कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ” स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” जोकि 182 मीटर ऊंची तथा 597 फीट है,का वर्ष 30 अक्टूबर,2018 को अनावरण किया था।
इस वर्ष सरदार वल्भ भाई पटेल की 148वी वर्षगांठ है।
सरदार वलभ भाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री थे।उन्होंने देश को एकजुट करने के अथक प्रयास किए थे।उनकी इसी एकजुटता के कारण आज हम भारत की वर्तमान एकता को देख पा रहे हैं।सरदार पटेल जी का यह भारत की एकता का सपना अमर और अखंड रहे, यह हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है ।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने सितंबर एवं अक्तूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

