पत्रकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग- सहायक महानिदेशक ऋतु शुक्ला…

“जेंडर सेंसिटिव राजस्थान” अभियान के तहत आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला…

आदित्य शर्मा.

जयपुर. 2 नवम्बर को जे.एल.एन मार्ग स्थित इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में “लैंगिक संवेदनशीलता” पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. द फ्यूचर सोसाइटी एवं यूनिसेफ की नयी पहल “जेंडर सेंसिटिव राजस्थान” के तहत इसका आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश भर के मीडिया संस्थानों से 80 से ज्यादा पत्रकारों ने प्रशिक्षण लिया.

पत्रकारिता में महिलाओं को बढ़ावा और महिला मुद्दों को मीडिया में ज्यादा उठाने के मकसद से किए गए इस प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता पी.आई.बी राजस्थान की सहायक महानिदेशक ऋतु शूक्ला ने अपने संबोधन में कहाँ कि- मीडिया में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाना समय की मांग है। साथ ही उनके वेतन भी पुरुषों के समान हो ये सुनिश्चित करने की ज़रूर है। इसी के साथ इतने समय से पत्रकारिता से जुड़े रहने के अपने अनुभव साझा किए.

ग़ौरतलब है कि श्रीमती ऋतु शुक्ला भारतीय सूचना सेवा के 2000 बैच की अधिकारी है और सहायक महानिदेशक से पहलें आकाशवाणी, दूदर्शन, केंद्रीय संचार ब्यूरो, पत्र सूचना कार्यालय, नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी में अपनी सेवाएँ दे चुकी है।

द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा में बताया कि “जेंडर सेंसिटिव राजस्थान” अभियान के तहत आने वाले 5 माह में कई प्रशिक्षण, कार्यशाला, एवं सत्रों का आयोजन किया जाएगा. इनमें प्रदेश के पत्रकारों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को “लैंगिक संवेदनशील” बनाने का कार्य किया जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *