बाल लेखक पारस माली।
संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। टेलीविजन हमारे लिए बहुत लाभदायक है इससे हम शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, देश-विदेश की खबरें देख सकते हैं और मनोरंजन से जुड़े भी कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। इसी महत्व को समझने के लिए और दुनिया के सामने टेलीविजन के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई। टेलीविजन के जरिए आपके मनोरंजन शिक्षा समाचार राजनीति आदि की जानकारी घर बैठे मिल जाती है। टेलीविजन का आविष्कार होने के लिए यह सबसे ज्यादा शिक्षा और मनोरंजन के सबसे जरूरी माध्यम है।
विश्व टेलीविजन दिवस का इतिहास।
नवंबर 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने पहले वर्ल्ड टेलिविजन फोरम का आयोजन किया था। इस फोरम में सभी मीडिया हस्तियां भी शामिल हुई थी। जहां उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टेलीविजन के बढ़ते महत्व पर चर्चा की थी। तभी महासभा ने हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया.
टेलीविजन का आविष्कार।
टेलीविजन का आविष्कार एक स्कॉटिश इंजीनियर जान लोगी बेयड ने साल 1924 में किया था। इसके बाद साल 1927 में फिलो ने दुनिया के पहले टेलीविजन का निर्माण किया था जिसे 1 सितंबर 1928 को प्रेस के सामने पेश किया गया। कलर टेलीविजन का आविष्कार 1928 को हुआ जबकि पब्लिक में इसे 1940 में शुरू किया गया।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला ने नवंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

