ओमप्रकाश ढाका
अंतरराष्टीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित बाल मेला के कार्यक्रम Blue street & Ed talk में सेंट जेवियर स्कूल, जयपुर की देव्यांशी चौधरी, सोफिया स्कूल बीकानेर की निक्षा गौतम, जयपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रियांशी शर्मा और एमजीपीएस की लावण्या राठौड़ ने मंच से किया सफल संचालन। डिजिटल बाल मेला बच्चों का समय बचाने के लिए डिजिटली आयोजन करता है और इन बच्चों ने भी सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लगातार एंकरिंग की। दर्शकों ने एंकरिंग करने वाली बच्चियों की बहुत ज्यादा सहराना की। चारों बाल एंकर ने बाल दिवस को चार चांद लगा दिए। एंकर बालिकाओं ने अपनी एंकरिंग से बाल मंच की शोभा बढ़ा दी। देव्यांशी और निक्षा दो सीनियर बालिकाओं ने एंकरिंग से कार्यक्रम में समा बांधा। चारों बच्चियों ने एंकरिंग करने का जोश और जुनून दिखाया। बालिकाओं ने एक्जाम आने के बावजूद अपना दायित्व समझा और अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसमें देव्यांशी चौधरी की बात करे तो वह डिजिटल बाल मेला से पिछले 3 वर्षों से जुड़ी हुई है। देव्यांशी ने सबसे पहले 14 नवम्बर 2021 को डिजिटल बाल मेला की तरफ से हुई बाल विधानसभा में भाग लिया था। डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रम ” बच्चों की सरकार कैसी हो” में देव्यांशी बाल विधायक बनी थी। विपक्ष की विधायक बनकर बाल विधानसभा में भाग लिया था। देव्यांशी का प्रश्न था कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म पर सरकार क्या कार्यवाही कर रही है। “बच्चों की सरकार कैसी हो ” बाल सत्र में देव्यांशी चौधरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद देव्यांशी को आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार मिला था जो उस समय के शिक्षामंत्री बीडी कल्ला द्वारा दिया गया था। ” शेड्स ऑफ कॉविड पेंटिंग ” में भी देव्यांशी की पेंटिंग बहुत सराही गई थी।
इसी प्रकार निक्षा गौतम भी डिजिटल बाल मेला अभियान में काफ़ी दिनों से जुड़ी हुईं है। निक्षा ने केबीसी जूनियर 2022 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। निक्षा ने हॉट सीट पर बिग बी के सवालों के जवाब दिए थे। निक्षा गौतम ने महानायक अमिताभ बच्चन के ” कौन बनेगा करोड़पति” की हॉट सीट का सफर तय कर राजस्थान का नाम रोशन किया था। निक्षा बैडमिटन में राज्य स्तरीय चैंपियन भी है और अनेक सांस्कृतिक चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। निक्षा ने दैनिक भास्कर जूनियर एडिटर – 6 में स्टेट लेवल पर फर्स्ट रैंक प्राप्त किया था। इसी प्रकार इन चारों में सबसे छोटी बच्ची लावण्या राठौड़ जब बोलती है तो उसकी आवाज़ सभी का मनमोह लेती है। नन्ही बच्ची लावण्या भी डिजिटल बाल मेला से पिछले 3 वर्षो से जुड़ी हुई है और उसने अनेक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया है। लावण्या ने लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आमेर फोर्ट, राजकीय संग्रहालय जोधपुर की पेंटिंग अल्बर्ट हॉल, हवामहल पेंटिंग प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया था। राजस्थान विधानसभा में हुई बाल सत्र ” बच्चों की सरकार कैसी हो ” में लावण्या बाल विधायक भी बनी थी। लावण्या महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बनकर विधानसभा गई थी।
डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

