सेंट सोल्जर स्कूल के बच्चों ने बाल अधिकारों की गूंज रंगों में दिखाई, शिल्पग्राम में जब बच्चों ने बनाई पेंटिंग

डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रम में बच्चों ने कागज पर बाल अधिकारों को उकेरा….

ओमप्रकाश ढाका।

 

सेंट सोल्जर स्कूल, प्रतापनगर की नन्ही बालिका ने विकास और अविकास को अपनी पेंटिंग के माध्यम से उकेरकर गहरा संदेश दिया। उसने अपनी पेंटिंग में बताया कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करना और स्कूल जाना विकास की बड़ी मिसाल है तो बच्चों से बाल मजदूरी करवाना अविकास की निशानी है।

 

सेंट सोल्जर स्कूल, प्रताप नगर की नन्ही बालिका अगम्या कौर ने बाल दिवस से सम्बन्धित विचित्र पेंटिंग बनाकर अपनी कला अनोखा प्रदर्शन किया। अपनी पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया कि बाल मजदूरी रुकनी चाहिए। बच्ची ने बताया बच्चों का शोषण रुकना चाहिए। बालिका ने पेंटिंग के दृष्टिकोण से बताया कि हमारे अधिकार ही हमारा भविष्य है।

सेंट सोल्जर स्कूल के ही छात्र विशेष ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बताया कि अनेक बच्चे पढ़ना चाहते है लेकिन उनके घरवाले उनसे मजदूरी करवाते है। इसी स्कूल के बच्चे दीपक मूलचंदानी ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से संदेश दिया कि हमारे जैसे हमउम्र बच्चों से बाल मजदूरी मत करवाइए, उन्हें उनका बचपन जीने दो।

इसी स्कूल की बालिका अंजलि मीणा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बताया कि शिक्षा हम सभी बच्चों का जन्म अधिकार है। बालक रोहन शर्मा अपनी पेंटिंग के माध्यम से बताया कि बच्चों के मानवाधिकारों का सरंक्षण होना चाहिए। बच्चे ने बाल दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि बच्चों को समानता, शांति, न्याय, कानून का शासन, गरिमा, समृद्धि, विश्वास, आजादी सभी मिलना चाहिए।

इसी स्कूल की लक्षिता पीपलीवाल ने बच्चों पर हो रहे बाल शोषण को अपनी पेंटिंग में उकेरा। बच्ची ने अपनी हमउम्र बच्चियों की आवाज को पेंटिंग में उतारा।

सेंट सोल्जर स्कूल की ही बालिका सुहानी शर्मा ने बाल अधिकारों की बात अपनी पेंटिंग के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाई। बच्ची ने अपनी पेंटिंग से दर्शाया कि नन्ही बच्चियों के साथ हिंसा बंद होनी चाहिए। उसने पेंटिंग में दिखाया कि लड़कियों को मारना अब बंद होना चाहिए, अगर लड़कियों को नहीं बचाया गया तो ये सृष्टि भी नष्ट हो जायेगी। लड़कियों और छोटी बच्चियों के साथ हिंसा बंद होनी चाहिए।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में सेंट सोल्जर के बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बच्चों के भविष्य, अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाया।

डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

 

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *