कैनवास पर उतारा बाल अधिकारों को, जेकेके में बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

बाल मेले के कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बाल दिवस की अहमियत बताई…..

ओमप्रकाश ढाका।

एमजीजीएस गांधीनगर की 11 वीं कक्षा की छात्रा लविना कुमावत ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से संदेश दिया कि हमें स्वास्थ्य का अधिकार, हम बच्चों को हमारे अस्तित्व और पहचान का अधिकार, हमें शिक्षा का अधिकार और हमें आवास में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। लविना ने आगे अपनी पेंटिंग के माध्यम से बताया कि हमें बच्चों को हिंसा से सुरक्षा, हमें युद्ध से सुरक्षा मिलनी चाहिए। हम बच्चों का विकास होना चाहिए और हमें आजादी के साथ हमारे विचार रखने का अधिकार मिलना चाहिए।

एमजीजीएस, स्कूल गांधीनगर की नन्ही बालिका किंजल सैनी ने बाल दिवस की महत्ता बताते हुए अविश्वसनीय पेंटिंग बनाई। बच्ची ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बताया कि हम बच्चों को भी जीने का अधिकार के साथ हम बच्चों को सुरक्षा का अधिकार भी मिलना चाहिए। हम बच्चों का विकास करने के लिए हमें विकास का अधिकार और बच्चों को पार्टिसिपेट करने का अधिकार मिलना चाहिए। किंजल ने अपनी पेंटिग से नन्हे बच्चों के मन को बात को कागज पर उकेरा।

सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, अजमेर की नन्ही बालिका साक्षी ज्ञानचंदानी ने बाल दिवस पर ” प्रत्येक बच्चा जन्म से ही बहादुर होता है ” विषय पर काबिलेतारीफ पेंटिंग बनाकर अनोखा संदेश दिया।

 

 

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में सैंकड़ों बच्चों ने बाल दिवस की अहमियत बताते हुए अलग – अलग प्रकार की पेंटिंग बनाकर अपनी अद्भुत कला का परिचय दिया।

आपके भी प्रतिभावान बच्चे डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *