त्वरिता बागरी की नेल आर्ट स्टॉल पर क्यों हुई भीड़ बेकाबू, देखें …
ओमप्रकाश ढाका
अपने हाथ पर टैटू बनवाना बच्चों को बेहद पसंद है और अगर टैटू बनाने वाला भी बच्चा हो तो बनवाने वाले बच्चे का रोमांच बढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अनुष्का की टैटू स्टॉल पर, जहां वो ना सिर्फ एक से बढ़कर एक टैटू बना रही थी बल्कि टैटू बनवाने वाले बच्चों को इसका कोई पैसा भी नहीं देना पड़ रहा था। बेहतरीन कलाकार अनुष्का की ये स्टॉल डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर सभी बच्चों के लिए निशूल्क थी। राजस्थान यूनिसेफ की प्रमुख इसाबेल बार्डम ने भी अनुष्का के टैटू से प्रभावित होकर टैटू बनवाया। सैंकड़ों बच्चों ने अनुष्का से टैटू बनवाए। कुछ ऐसा ही हाल था त्वरिता की स्टॉल पर। जहां बाल कलाकार त्वरिता बागरी के हाथों नैल पैंट करवाने वाले बच्चों की लम्बी कतार लगी थी। रंग बिरंगे नेल आर्ट के डिजाइन बच्चों को बेहद पसंद आ रहे थे।
ये मौका था अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk के आयोजन का। डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

