टैटू, ब्लॉक प्रिंटिंग, नैल आर्ट, गेम स्टॉल का बच्चों ने जमकर उठाया लुफ्त

साथ में बड़े भी बच्चों के साथ बने बच्चे

ओमप्रकाश ढाका।
जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में अनुष्का की टैटू और त्वरिता की नेल आर्ट स्टॉल के साथ – साथ बच्चों ने अगस्त्य शर्मा और शाश्वत गुप्ता की गेम्स स्टॉल का भी जमकर लुप्त उठाया। 13 साल के शाश्वत गुप्ता ने बच्चों को मज्जेदार गेम खिलाया और जीतने वाले बच्चों को 13 साल के ही अगस्त्य शर्मा ने बेहद प्यारा गिफ्ट दिया। मौका था डिजिटल बाल मेला के द्वारा आयोजित बच्चों के खास कार्यक्रम 20 नवम्बर विश्व बाल दिवस का। गेम्स में कॉइन को बकेट में डालना और बोतल को घुमाकर सीधा खड़ा करना। 700 के लगभग बच्चों ने तीनों स्टॉल का भरपूर आंनद लिया। बच्चों ने अनेक प्रकार की रचनात्मकता दिखाई। Digital Baal Mela के बाल मेला में बच्चों ने स्टॉल पर गेम्स खेलकर अपनी – अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाई। गेम में जीतने वाले बच्चों की फरमाइश पर अगस्त्य शर्मा ने अलग अलग पेंटिंग बनाकर उपहार दी।
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में बच्चों ने टैटू, ब्लॉक प्रिंटिंग, नैल आर्ट और गेम्स के सभी स्टॉल लगाए।
आपके भी प्रतिभावान बच्चे डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *