नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने मन के भावों को उकेरा…….
ओमप्रकाश ढाका।
सेल्फी बूथ पर सिंगल और ग्रुप फ़ोटो का दिखा क्रेज और सभी ने लिखे अपने संदेश। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों बच्चों ने सेल्फी बूथ पर फ़ोटो खिंचवाई और अपने मन के भावों को संदेश के रूप में उकेरकर शपथ ली। सेल्फी बूथ बाल अधिकारों की अहमियत बताने वाला बनाया गया था। इन्ही बाल अधिकारों की लड़ाई के लिए बच्चों ने अपने मन के जज्बातों को अपनी कलम से पिरोया। सैंकड़ों बच्चों के साथ वरिष्ठ लोगों ने भी बाल अधिकारों के के लिए अपने विचार लिखकर शपथ ली। बच्चों ने शपथ में बाल अधिकारों को प्रमुखता से सम्मिलित किया जिसमें बच्चों ने सेना, शिक्षक, डॉक्टर, सिंगर, डांसर और कमिश्नर बनने की शपथ ली। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने भी बच्चों के साथ शपथ ली और फोटो भी फ्रेम करवाई। बच्चों के साथ टीचर्स ने भी सेल्फी बूथ पर अपने विचार लिखे और फ़ोटो क्लिक करवाए। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के तत्वाधान में बाल अधिकारों के लिए सेल्फी बूथ का मंच सजाया गया था। एलआईसी के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त भार्गव ने भी सेल्फी बूथ पर अपने विचार लिखे और बच्चों को प्रेरित किया।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में बाल मेले का आयोजन हुआ था।
आपके भी प्रतिभावान बच्चे डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी लेना चाहते है तो डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

